पाक सैन्य अधिकारी बोला, हिन्दुस्तान खत्म तो दुनिया से हिन्दू समाप्त

     पाकिस्तानी सेना का वह जहरीला बयान फिर सामने आया है, जहां उनका एक बड़ा अधिकारी परमाणु शक्ति का राग अलापते हुए भारत को मिटाने की धमकी दे रहा है। यह वही पुरानी सोच है, जो हिंदुओं को दुनिया से उखाड़ फेंकने का खुला इरादा जाहिर करती है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम इसकी पोल खोलें और पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दें। पाकिस्तानी अधिकारी की जुबान से निकला वह जहर भरा बयान सुनकर खून खौल उठता है। वह चिल्ला रहा है कि हमारे पास परमाणु ताकत है, हम भारत को नेस्तनाबूद कर देंगे। जब संवाददाता ने सवाल किया कि इससे तो पाकिस्तान खुद भी मिट जाएगा, तो उसका जवाब और भी खतरनाक था। बोला, पाकिस्तान मिट जाए तो क्या, 56 इस्लामी देश तो बचेंगे, जो इस्लाम को हमेशा जिंदा रखेंगे। लेकिन अगर भारत गया, तो दुनिया से हिंदू भी खत्म हो जाएंगे, क्योंकि हिंदुओं का तो बस यही एक देश है। यह बयान कोई नया नहीं, बल्कि पाकिस्तानी फौज की जन्मजात दुश्मनी का नंगा रूप है। 2020 में भी उनके एक ब्रिगेडियर ने यही बात कही थी कि मुसलमानों के 50 से ज्यादा देश हैं, हिंदुओं का तो सिर्फ भारत। परमाणु जंग में हिंदू सफाए हो जाएंगे, लेकिन इस्लाम बचेगा। यह सोच भारत को हिंदू राष्ट्र मानकर उसे निशाना बनाने की साजिश है।

     इस बयान का मतलब साफ है, पाकिस्तान की फौज हिंदू-विरोधी जिहाद की भाषा बोल रही है। वे जानते हैं कि भारत दुनिया का एकमात्र हिंदू बहुल देश है, जहां करोड़ों हिंदू अपनी संस्कृति, मंदिरों और परंपराओं के साथ जी रहे हैं। अगर भारत को मिटा दिया गया, तो वैश्विक हिंदू समाज का केंद्र खत्म हो जाएगा। लेकिन ये भूल जाते हैं कि हिंदू सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि दिलों में बसते हैं। नेपाल, बाली, मॉरीशस जैसे देशों में भी हिंदू मजबूत हैं, और दुनिया भर में करोड़ों हिंदू फैले हुए हैं। फिर भी पाकिस्तानी फौज का लक्ष्य साफ है भारत को हिंदुओं का किला मानकर उसे तोड़ना। यह वही मानसिकता है, जो 1947 के बंटवारे के समय जिन्ना ने बोई थी, दो राष्ट्र सिद्धांत के नाम पर हिंदुओं को कमजोर करने की। आज भी वही जहर फैला रहे हैं।

पाकिस्तान की यह सोच नई नहीं, बल्कि उनकी पूरी इतिहास पुरानी दुश्मनी की गवाही देती है। 1971 की जंग में हमने उन्हें दो टुकड़ों में बांट दिया, बांग्लादेश बन गया। तब भी वे परमाणु का ढोंग करते रहे। अब 2025 में सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका की जमीन से चिल्ला रहे हैं कि अगर पाकिस्तान डूबा तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे। भारत के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने साफ कहा, पाकिस्तान परमाणु इस्तेमाल करेगा तो खुद मिट जाएगा, भारत इतना बड़ा है कि झेल लेगा और जवाब में उसे नेस्तनाबूद कर देगा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी परमाणु जंग की धमकी देते हैं, लेकिन यह सब गीदड़ भभकी है। उनकी अर्थव्यवस्था डूब चुकी, आंतरिक विद्रोह बलूचिस्तान में फैला हुआ, और फौज सिर्फ आतंकवाद पर टिकी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे हमलों से साबित कर दिया कि हमारी ताकत अटल है।

     इस बयान से पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। वे 56 इस्लामी देशों का सहारा लेते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उनमें से ज्यादातर अपनी मुश्किलों में डूबे हैं। सऊदी, ईरान आपस में लड़ रहे, तुर्की सपनों में जी रहा। ओआईसी नाम का संगठन भारत विरोधी प्रस्ताव लाता है, लेकिन व्यावहारिक मदद कभी नहीं करता। पाकिस्तान अकेला है, सिर्फ परमाणु का भूत दिखाकर दुनिया को डराता है। लेकिन भारत ने विदेश मंत्रालय के जरिए कड़ा जवाब दिया कि हम ब्लैकमेल नहीं झुकेंगे। हमारी परमाणु नीति साफ है पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन जवाब में अस्वीकार्य क्षति देंगे। पाकिस्तानी फौज की कमान कट्टरपंथियों के हाथ में है, जो परमाणु को इस्लामी बम मानते हैं। पूर्व सीआईए अधिकारी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने परमाणु भारत विरोध के लिए बनाया, लेकिन उसे मुस्लिम बम बनाकर दूसरे देशों को बेचने की साजिश रची।

       अब भारत को जागना होगा। यह बयान सिर्फ शब्द नहीं, युद्ध की घोषणा है। हमारी फौज दुनिया की सबसे मजबूत है, मिसाइलें, विमान, पनडुब्बियां सब तैयार। लाखों जवान हिंदुस्तान की रक्षा को तत्पर। सरकार को चाहिए कि ऐसे बयानों पर कूटनीतिक, सैन्य और आर्थिक जवाब दे। पाकिस्तान को अलग-थलग करो, आतंकवाद के अड्डों पर लगातार प्रहार करो। हिंदू समाज एकजुट हो, दुनिया को बताओ कि भारत हिंदुओं का किला है, इसे कोई नहीं हिला सकता। पाकिस्तानी फौज की यह जहर उगलने वाली सोच उन्हें ही निगल जाएगी। हम 140 करोड़ हिंदुओं की ताकत से खड़े हैं, जो कभी नहीं झुकेंगे। यह समय है बदले का, जहां पाकिस्तान अपनी हरकतों का खामियाजा भुगते। भारत जिंदा रहेगा, हिंदू धर्म अमर रहेगा, और पाकिस्तान की साजिशें धूल चाटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

*